{"_id":"6425e429b1db85b2fc022e14","slug":"people-angry-increase-electricity-prices-dehradun-news-c-5-drn1005-118388-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिजली के दामों में बढ़ोतरी से लोगों में आक्रोश, बोले- महंगाई से पहले ही परेशान अब और बोझ बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिजली के दामों में बढ़ोतरी से लोगों में आक्रोश, बोले- महंगाई से पहले ही परेशान अब और बोझ बढ़ा
Fri, 31 Mar 2023 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 03:57 PM IST
सार
उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को कल यानी एक अप्रैल से जोर का झटका लगेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
electricity bill
- फोटो : iStock
विस्तार
विद्युत नियामक आयोग ने बृहस्पतिवार को बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसका लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि एक ओर लोग पहले से ही महंगाई से जूझ रहे हैं, दूसरी और बिजली दरों में बढ़ोतरी से उन पर और बोझ बढ़ेगा। लोगों ने सरकार से बिजली दरों में बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
आम जनता पहले ही महंगाई की मार से जूझ रही है। अब ऊर्जा निगम ने बिजली के दामों में और बढ़ोतरी कर दी है। इससे लोगों पर महंगाई की और मार पड़ेगी। सरकार को तत्काल इस फैसले को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
- सुनील बांगा, व्यापारी
एक अप्रैल से कई और चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में महंगाई की मार से जूझ रही जनता के ऊपर और आर्थिक बोझ बढ़ेगा। भाजपा सरकार में लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
- राजकुमार, पूर्व विधायक
बिजली के दामों में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए थी। पहले ही बिजली के दाम काफी अधिक हैं। ऐसे में एक बार फिर बढ़ोतरी का फैसला गलत है। बढ़ोतरी का फैसला वापस होना चाहिए।
- सुरेंद्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता
ये भी पढ़ें...Doon-Delhi Expressway: वन्यजीवों की दुनिया में न पड़े खलल...ट्रैफिक का शोर रोकने को लगेगी पॉली कॉर्बोनेट शीट
हर साल बिजली के दामों में बढ़ोतरी की बात समझ में नहीं आ रही है। जनसुनवाई के दौरान तमाम लोगों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद भी नियामक आयोग ने दरें बढ़ा दी। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
- बीरू बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता