फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pension hike to deranged persons wives.

विक्षिप्त व्यक्तियों की पत्नियों को तीज का तोहफा, बढ़ेगी पेंशन

Wed, 10 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
pension hike to deranged persons wives.
हरियाली तीज कार्यक्रम में सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

विक्षिप्त व्यक्तियों की पत्नियों को दी जाने वाली पेंशन की राशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा। न्यू कैंट रोड सीएम आवास में हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह घोषणा की। इसके अलावा राज्य में विकलांग अधिकार पत्र की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें विकलांगजनों को राज्य सरकार से मिलने वाले अधिकारों व सुविधाओं का जिक्र होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन महिला सशक्तीकरण से ही संभव है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इसमें गांव-गांव में महिला उद्यमी तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन


वार्षिक टर्नओवर पर बोनस भी
महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला मंगल दलों की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 12 हजार से अधिक ऐसे समूहों को लाभान्वित करने जा रहे हैं। परंपरागत फसलों व हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके वार्षिक टर्नओवर पर 5 प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा। साथ ही कन्याधन योजना, गौरादेवी कन्याधन योजना की सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने पुलिस में अतिरिक्त महिला बटालियन गठित करने के अलावा होमगार्ड व पीआरडी में अगले तीन वर्षों में महिलाओं की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ाने की बात भी कही। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की ओर से बसंती बिष्ट, रामिंद्री मंद्रवाल, पार्वती पांडे, तृप्ति भट्ट, लीली शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, अनुपमा रावत आदि भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed