उत्तराखंडः चार फुट से कम कद वालों को मिलेगी पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने छोटे कद की वजह से परेशानियों का सामना करने वाले उत्तराखंड के सभी वयस्कों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके लिए समाज कल्याण द्वारा राज्य के 13 जिलों को पत्र भेजा गया है, जिनसे चार फुट से कम कद वाले लोगों की संख्या के बारे पूछा गया है। विभाग की ओर से 22 जून को भेजे गए इस पत्र में 21 या उससे अधिक आयु के कम कद वाले लोगों का ब्यौरा मांगा गया है।
समाल कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक का कहना है कि चार फुट के कम कद वाले इन लोगों को हर माह 800 रुपए की पेंशन दी जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए जिलों में सर्वे कार्य किया जा रहा है।
चंपावत से भेजी गई पात्र लोगों की सूची
फिलहाल, चंपावत जिले से इस लाभ के लिए पांच लोगों की एक सूची भी भेज दी गई है। समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात भी कर ली गई है।
इस लाभ को पाने के लिए 200 से अधिक मेडिकल शर्तें रखी गई हैं, जिनके तहत पात्र लोगों का चुनाव किया जाएगा।
समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक का कहना है कि कम लंबाई के कारण इन लोगों के सामाजिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। इस योजना से ऐसे लोगों को लाभ होने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा।