PCS Pre Result: 20 वर्गों में 2638 अभ्यर्थी हुए चयनित, नवंबर में होगी सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा
प्री परीक्षा का परिणाम पहले ही मई में जारी हो चुका है, जिसको लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। इसमें परीक्षा परिणामों की त्रुटियों को लेकर वाद दायर किया गया था। अब हाईकोर्ट के आदेश पर प्री-परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) की प्री परीक्षा 2021 का फाइनल परिणाम बृहस्पतिवार की रात जारी हो गया। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा नवंबर माह में कराई जाएगी। परिणाम लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। 20 वर्गों के विभिन्न पदों पर 2638 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अभ्यर्थियों ने आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम समेत कई मुद्दों के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अभ्यर्थियों की ओर से दायर की गई विभिन्न याचिकाओं पर हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेशों के अनुपालन में प्रारंभिक परीक्षा का फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
Uttarakhand: जांच समिति की रिपोर्ट के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की 250 नियुक्तियां, सचिव को किया सस्पेंड
परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, उप संभागीय विपणन अधिकारी, सहायक निबंधक, कारागार अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत विभिन्न पद हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस प्री के परीक्षा परिणाम लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। बताया कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित है।
मई में भी जारी हो चुका परिणाम
पीसीएस के लगभग ढाई सौ पदों के लिए करीब एक लाख अभ्यर्थियों की ओर से प्री परीक्षा दी गई। प्री परीक्षा का परिणाम पहले मई में भी जारी हो चुका है। इस परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। इसमें आरक्षण और विषयों को लेकर परीक्षा परिणामों की त्रुटियों को लेकर वाद दायर किया गया था। अब हाईकोर्ट के आदेश पर प्री-परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।