{"_id":"59055b574f1c1b9a60c0c021","slug":"pcs-j-1899-application-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः पीसीएस जे के 1899 आवेदन रिजेक्ट, एग्जाम 28 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः पीसीएस जे के 1899 आवेदन रिजेक्ट, एग्जाम 28 मई को
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस जे प्री परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग ने इसकी तिथि जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन में गलतियां करने वाले 1899 अभ्यर्थियों के आवेदन रिजेक्ट कर दिए हैं। रिजेक्ट अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी की गई है।
आयोग के प्रभारी सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक पीसीएस जे 2016 की प्री परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से सात अप्रैल 2017 तक हुए। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
विज्ञापन
1899 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने या तो आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है या फिर ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं भरा है। इन सभी के आवेदन आयोग ने रिजेक्ट कर दिए हैं।
रिजेक्ट लिस्ट भी वेबसाइट पर मौजूद है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार हुए हैं, उनके प्रवेशपत्र 15 मई से वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। पीसीएस जे की प्री परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में विभिन्न केंद्रों पर 28 मई 2017 को होगी।
विज्ञापन
साथ ही, आयोग ने साफ किया है कि जो अभ्यर्थी अनिवार्य योग्यताएं पूरी न करते हों, वह परीक्षा में शामिल न हों, अन्यथा किसी भी समय उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
यहां देखें रिजेक्शन लिस्ट : www.ukpsc.gov.in