फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PCS Exam two question papers related to Uttarakhand in main examination government approved

PCS Exam: पीसीएस की मुख्य परीक्षा में उत्तराखंड से संबंधित होंगे दो प्रश्न पत्र, सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 14 Mar 2024 10:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Mar 2024 10:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। उनकी पहल पर शासन और आयोग के मध्य दो दौर की बैठक के बाद सहमति बनी। शासन ने लोक सेवा आयोग को पाठ्यक्रम बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
PCS Exam two question papers related to Uttarakhand in main examination government approved
पीसीएस परीक्षा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लंबे समय से अटकी पीसीएस भर्ती परीक्षा को मंजूरी देने के साथ ही प्रदेश सरकार ने मुख्य परीक्षा के नए पाठ्यक्रम पर मुहर लगा दी है। मुक्य परीक्षा में अब उत्तराखंड से संबंधित दो प्रश्न पत्र होंगे। लोक सेवा आयोग ने पाठ्यक्रम तैयार कर शासन को भेजा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के साथ ही पीसीएस भर्ती की परीक्षा की विज्ञप्ति भी जारी हो गई।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में उत्तराखंड से संबंधित दो प्रश्न पत्र शामिल करने की मांग कर रहे भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस संबंध में मांग पत्र सौंपा था। उनकी पहल पर शासन और आयोग के मध्य दो दौर की बैठक के बाद सहमति बनी। शासन ने लोक सेवा आयोग को पाठ्यक्रम बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला, वन पंचायतों में विभाग का सीधा दखल होगा समाप्त, वित्तीय प्रबंधन के मिले अधिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने लगभग तीन सप्ताह पूर्व पाठ्यक्रम शासन को भेज दिया था। कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री को अनुमोदन के लिए फाइल भेजी। राज्य गठन के बाद से ही अब तक पीसीएस के जितने भी बैच निकले हैं उनमें उत्तराखंड के सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के चयन का प्रतिशत बहुत कम रहा है। उत्तराखंड से संबंधित दो प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम में शामिल होने के बाद उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के चयन में वृद्धि होगी।

18 मार्च से होंगे 318 पदों के लिए इंटरव्यू
सरकार के निर्देश पर यूकेपीएससी ने पीसीएस के 189 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन शुरू हो गए। 2021 पीसीएस परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद 18 मार्च से 318 पदों के लिए 18 मार्च से इंटरव्यू शुरू हो जाएंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 13 विभागों में खाली चल रहे करीब 189 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आयोग ने नई विज्ञप्ति में 10 एसडीएम, 17 डीएसपी, वित्त अधिकारी, राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त, शिक्षा, पंचायतीराज, आदि विभागों में रिक्त पदों के अनुसार विज्ञप्ति जारी की है। इधर, राज्य में 318 पीसीएस अफसर बनने वाले युवाओं का इंतजार भी लगभग खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed