फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PC-PNDT District Advisory Committee meeting was

Dehradun News: ट्रैकर सिस्टम लगाने के बाद ही जांच केंद्र में लगेंगी नई अल्ट्रासाउंड-सीटी स्कैन मशीन

Sun, 31 Dec 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
PC-PNDT District Advisory Committee meeting was
Iजिला स्तरीय मॉनिटिरिंग समिति (जैव चिकित्सा अपशिष्ट) की हुई बैठक में बनी सहमतिI
विज्ञापन




मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में पीसी-पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें केंद्रों के पंजीकरण के नवीनीकरण, 13 केंद्रों में नई अल्ट्रासाउंड मशीन एवं सीटी स्कैन मशीन के पंजीकरण पर निरीक्षण के बाद निर्णय लेने की सहमति बनी। बताया गया, ट्रैकर सिस्टम लगाने के बाद ही सेंटर में नई मशीन स्थापित की जाएगी।



जिला स्तरीय मॉनिटिरिंग समिति (जैव चिकित्सा अपशिष्ट) की बैठक में कहा गया कि जिन चिकित्सालयों में अपशिष्ट निस्तारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई की जाए। जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण की बैठक में कहा गया कि सभी चिकित्सालयों, पैथोलॉजी सेंटर सहित सैंपल कलेक्शन केंद्रों का पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। इन केंद्रों में कार्यरत कार्मिकों व तकनीशियनों का विवरण देना भी जरूरी होगा। कहा, प्रत्येक चिकित्सालय को तीन माह में अपने यहां ओपीडी-आईपीडी रोगियों का विवरण देना आवश्यक है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेएस रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चौहान, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजय उप्रेती, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना उपस्थित रहे।
विज्ञापन






Iटीबी मरीजों का शुगर और एचआईवी टेस्ट कराया जाएगाI
कलेक्ट्रेट में जिला टीबी फोरम की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्देश दिए कि टीबी उन्मूलन के लिए पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाए। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करें साथ ही सोशल मीडिया पर भी टीबी को लेकर जागरूकता लाई जाए। उन्होंने प्रत्येक चिकित्सालय में आने वाले टीबी मरीजों का शुगर और एचआईवी टेस्ट कराने के लिए पत्र भेजने की बात कही। जिला टीबी रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामसभा एवं वार्ड स्तर पर टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आशाएं अपने क्षेत्रों में सघन अभियान चला रही हैं। जनपद में 108 ग्राम पंचायतों सर्वे किया गया जिनके 223 गांव टीबी मुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed