फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri Police gets huge success against illegal liquor

पौड़ीः अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा बड़ा जखीरा

Thu, 12 Sep 2019 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Pauri Police gets huge success against illegal liquor
बरामद शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी जिले के सतपुली में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने पंजाब में निर्मित शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। चेकिंग के दौरान सतपुली पुलिस ने पंजाब नंबर के एक ट्रक से 420 पेटी शराब जब्त की। वहीं चालक पुलिस को देख वाहन छोड़ फरार हो गया।

विज्ञापन


एसएसपी प्रदीप राय ने थाना सतपुली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सतपुली पुलिस द्वारा बुधवार रात करीब 9.45 बजे के आसपास कोटद्वार रोड पर ओडल मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक ट्रक गुमखाल से सतपुली की ओर आता दिखा।

विज्ञापन

 

ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। वाहन की जांच करने पर उसमें पंजाब में निर्मित फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश अंकित 420 पेटी पार्टी स्पेशल ब्रांड की शराब पायी गई। ट्रक को सीज कर अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर द्वारा उक्त पुलिस टीम को 2500 रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सतपुली त्रिभुवन सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक भरत सिंह चौधरी, हेड कांस्टेबल भीष्म शाह, मदन सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल गुमखाल चौकी मोहन सिंह एवं अमित रावत शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed