फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri: Case filed against 18 Congress Workers including former MLA Godiyal and block chief

पौड़ी: पूर्व विधायक गोदियाल और ब्लाक प्रमुख समेत 18 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Oct 2020 06:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Oct 2020 06:51 PM IST
सार

  • बिना प्रशासन की अनुमति के मूसागली पुल का किया था शुभारंभ
  • कोतवाली पौड़ी ने 100 अज्ञात के खिलाफ भी महामारी व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत केस किया दर्ज

विज्ञापन
Pauri: Case filed against 18 Congress Workers including former MLA Godiyal and block chief
गणेश गोदियाल - फोटो : google

विस्तार

पौड़ी प्रशासन की बिना अनुमति के पाबौ ब्लाक के मूसागली मोटर पुल का शुभारंभ करने पर श्रीनगर के पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित 18 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 100 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने सभी के खिलाफ महामारी व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पाबौ ब्लाक में सोमवार को कांग्रेसियों ने जनसंपर्क अभियान के दौरान नयार नदी पर मूसागली में बने एक मोटर पुल का शुभारंभ किया था। इस दौरान पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ब्लाक प्रमुख पाबौ डा. रजनी रावत के हाथों पुल का शुभारंभ करवाया था। साथ ही कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन



कोतवाल पौड़ी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पूर्व विधायक श्रीनगर गणेश गोदियाल, ब्लाक प्रमुख पाबौ डा. रजनी रावत सहित 18 नामजद लोगों और 100 अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति के कार्यक्रम करने और कोरोना-19 के नियमों का उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग से अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच खांडयूसैंण चौकी प्रभारी अनित कुमार को सौंपी गई है। वहीं कांग्रेसियों के पुल का शुभारंभ करने पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और उसके कार्यों को फर्जी बताया था। इसके बाद मामले में सियासत तेज हो गई थी।


मूसागली पुल शुभारंभ को लेकर मुकदमा दर्ज किया जाना राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। क्या उन्होंने इसके लिए अनुमति ली। मामले में सबका जवाब न्यायालय में दिया जाएगा।
- गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक श्रीनगर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed