फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri Bus Accident Remaining relief amount also given to deceased dependents and the injured Uttarakhand news

Pauri Bus Accident: मृतक आश्रितों और घायलों को शेष राहत राशि भी दी, सीएम विवेकाधीन राहत कोष से धनराशि जारी

Fri, 28 Oct 2022 04:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 04:36 PM IST
सार

कोटद्वार तहसील के छह मृतक आश्रितों व तीन घायलों, जाखणीखाल तहसील के दो मृतक आश्रितों, चौबट्टाखाल तहसील के एक मृतक आश्रित और यमकेश्वर तहसील के पांच मृतक आश्रितों व तीन घायलों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन से प्राप्त उक्त मुआवजा राशि बांट दी गई है।

विज्ञापन
Pauri Bus Accident Remaining relief amount also given to deceased dependents and the injured Uttarakhand news
धनराशि - फोटो : iStock

विस्तार

पौड़ी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सिमड़ी बस हादसे के मृतक आश्रितों और घायलों के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी 16.40 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। पौड़ी जिले की चारों तहसीलों के प्रभावित परिवारों को घर-घर जाकर यह चेक दिए गए हैं। यह धनराशि 14 मृतक आश्रितों और छह गंभीर घायलों को दी गई है। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा निधि की धनराशि वितरित की गई थी। 

विज्ञापन


पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिमड़ी बस हादसे के मृतक आश्रितों और घायलों को शेष धनराशि 16.40 लाख रुपये भी जारी कर दी गई है। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित है। बताया कि बृहस्पतिवार को कोटद्वार तहसील के छह मृतक आश्रितों व तीन घायलों, जाखणीखाल तहसील के दो मृतक आश्रितों, चौबट्टाखाल तहसील के एक मृतक आश्रित और यमकेश्वर तहसील के पांच मृतक आश्रितों व तीन घायलों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन से प्राप्त उक्त मुआवजा राशि बांट दी गई है।
विज्ञापन


यह धनराशि बृहस्पतिवार सुबह ही संबंधित तहसीलों को आवंटित कर दी गई थी। बताया कि पौड़ी जिले में सिमड़ी बस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी जबकि छह लोग घायल हुए थे। कोटद्वार के तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि कोटद्वार के दो मृतकों के आश्रित नाबालिग होने के कारण उनके संरक्षकों को बैंक में खाता खोलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफडी के रूप में जमा
उक्त धनराशि उनके बैंक खाते में एफडी के रूप में जमा कराई जाएगी। एक मामले में तीन आश्रित होने के कारण उन्हें यह राशि समान रूप से बांटते हुए बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। वहीं जाखणीखाल के तहसीलदार मनोहरलाल जुयाल ने बताया कि उनकी तहसील के दो मृतक गजेंद्र सिंह और पुष्पा देवी के आश्रितों के चेक संबंधित पटवारी चौकी में भेज दिए गए हैं। शुक्रवार को ये चेक उन्हें बांट दिए जाएंगे। 

अब सभी मृतक आश्रितों को मिली दो-दो लाख की धनराशि
पौड़ी की अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने बताया कि एक दिन पहले बुधवार को सभी 14 मृतक आश्रितों को सड़क सुरक्षा निधि के तहत एक-एक लाख और घायलों को दस-दस हजार रुपये के चेक दे दिए गए थे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर घायलों को 40-40 हजार रुपये प्रदान कर दिए गए हैं। देर शाम तक सभी पीड़ितों के घर और गांव पहुंचकर उक्त धनराशि के चेक बांट दिए गए हैं। अब सभी मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की धनराशि दे दी गई है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूटी की अजब चाहत...56 हजार रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा शख्स, थैला खुला तो हैरान रह गए कर्मचारी

सिमड़ी बस हादसे में शासन की ओर से पौड़ी जिले को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष की धनराशि 16.40 लाख रुपये भी बृहस्पतिवार सुबह संबंधित तहसीलों को जारी कर दिए गए हैं। यह धनराशि संबंधित तहसीलों के माध्यम से पीड़ितों के घर पहुंचाई गई। - डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed