फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paundha firing case: Four more accused arrested, one still absconding

पौंधा फायरिंग कांड : चार और आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Sat, 29 Mar 2025 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Paundha firing case: Four more accused arrested, one still absconding
Iदो आरोपियों को बुधवार को किया गया था गिरफ्तार, चली थीं कई गोलियांI
विज्ञापन

Iपौंधा में युवक को सबक सिखाने के लिए कई राउंड फायरिंग करने के आरोप में चार और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। सभी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है।I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले मानस यादव ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि वह पावर एंड बैंकिंग सोसाइटी पौंधा में रहता है। गत 24 और 25 मार्च की रात वह अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा था। इसी दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर दर्जनों युवक वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। युवकों ने कई राउंड फायरिंग की। इसमें मानस यादव की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अगले दिन यानी बुधवार को मनस्वी फरासी उर्फ शिबू पंडित और हरिवंश मगलूरिया को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना में कुल सात लोगों को नामजद किया गया था।
विज्ञापन

I
Iलगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच प्रेमनगर पुलिस ने चार और युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुजफ्फरनगर के रुहाना क्षेत्र के गांव बडेली का रहने वाला हर्ष त्यागी उर्फ गोलू, कांदकी बरसा निवासी हर्ष त्यागी, जसवंतपुरी कच्ची सड़क निवासी उज्ज्वल शर्मा और सहारनपुर के टपरी रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला आशीष शर्मा उर्फ ब्राह्मण शामिल हैं। आशीष शर्मा स्थानीय विवि से बीकॉम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोपी हर्ष त्यागी उर्फ गोलू ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके दोस्त कृष पंवार ने उसे बताया था कि उसके सहपाठी मानस यादव व विशाल चौधरी ने उसके साथ मारपीट की थी। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए घटना वाले दिन कृष पंवार ने हर्ष त्यागी आदि को फोन किया था।I

Iकहा था कि वह मानस यादव और विशाल चौधरी को सबक सिखाना चाहता है। इसके बाद वह अपने साथियों को लेकर पौंधा पहुंचा और घटना को अंजाम दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed