फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patrolling track will be constructed at Kumbh Mela for surveillance against elephants and leopards Haridwar

Haridwar: कुंभ में हाथी और गुलदार के पहरे के लिए बनेगा पेट्रोेलिंग ट्रैक, वन विभाग की टीम 24 घंटे करेगी गश्त

Sat, 04 Apr 2026 04:31 PM IST
Renu Saklani बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 04 Apr 2026 04:31 PM IST
सार

वन विभाग की ओर से कुंभ मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों को रोकने के लिए दो किलोमीटर आरबीएम से कच्चा गश्त का ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक को बनाने के लिए कुंभ मेला निधि से 40 लाख 99 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन
Patrolling track will be constructed at Kumbh Mela for surveillance against elephants and leopards Haridwar
हाथी - फोटो : ANI

विस्तार

कुंभ में हाथी और गुलदार के पहरे के लिए दो किलोमीटर पैट्रोलिंग ट्रैक बनाया जाएगा। जिस पर वन विभाग की टीम 24 घंटे की गश्त की जाएगी, ताकि जंगली जानवर कुंभ मेला क्षेत्र में घुसकर धार्मिक आयोजनों में खलल न डाल सकें।

विज्ञापन

दरअसल, जिस क्षेत्र में कुंभ मेले में आने वाले अखाड़ों, साधु-संतों के कैंप लगाए जाने हैं, उस बैरागी कैंप क्षेत्र में जंगली जानवरों की घुसपैठ रहती है। इनमें गुलदार, हाथी, हिरण, सांभर और नील गाय आती रहतीं हैं। जंगली जानवरों में हाथियों का उत्पात अधिक रहता है, क्योंकि रोजाना हाथी जंगल पार कर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को खाने के लिए जाते हैं।

विज्ञापन


जिनसे फसलों और जन सामान्य को खतरा बना रहता है, इसलिए वन विभाग की ओर से कुंभ मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों को रोकने के लिए दो किलोमीटर आरबीएम से कच्चा गश्त का ट्रैक बनाया जाएगा। इस ट्रैक को बनाने के लिए कुंभ मेला निधि से 40 लाख 99 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान, बनना पड़ रहा ढाल

बजट से बैरागी कैंप के गंगा किनारे नजीबाद पुल तक ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रैक तैयार होने पर वन विभाग की टीम को 24 घंटे की गश्त के लिए तैनात किया जाएगा। अगर कोई जानवर कुंभ मेला क्षेत्र में घुस भी जाता है तो उसे ट्रैंकुलाइज करने के लिए टीम ट्रैंकुलाइजर तैनात रहेंगे। पेट्रोलिंग ट्रैक कुंभ संपन्न होने के बाद भी वन विभाग के लिए गश्त के काम में आता रहेगा।

2021 के कुंभ में आ गया था हाथी

2021 के कुंभ मेले में भी एक हाथी रात के समय आबादी क्षेत्र में आ गया था। जिसे वन विभाग की टीम की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में खदेड़ा गया था। वन विभाग की ओर से जंगली जानवरों को भगाने वाले स्प्रे का प्रयोग कर हाथी पर काबू पाया गया था। इससे वन विभाग की ओर से बढ़ते मानव-वन्य जीव संघर्ष को देखते हुए ज्यादा सतर्क रहना होगा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान, बनना पड़ रहा ढाल

जंगली जानवरों को कुंभ मेला क्षेत्र में रोकने के लिए दो किलोमीटर का ट्रैक गंगा किनारे से बनाया जाएगा। ट्रैक बनने पर वन विभाग की गश्त टीमें तैनात रहेंगी। जिनकी ओर से जंगली जानवरों की निगरानी की जाएगी। -शीशपाल सिंह, रेंजर, हरिद्वार

 

haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed