उत्तराखंड: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, हालत नाजुक
प्राचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश भैसोड़ा का कहना है कि गंभीर हालत में अस्पताल कर्मियों ने उसे वार्ड में भर्ती कराया। मरीज नशे का आदी है। नशे में वह आईसीयू से निकलकर तीसरी मंजिल से कूदा है।
डा. भैसोड़ा ने बताया कि 40 वर्षीय यह मरीज तीन दिन पहले एसटीएच में भर्ती हुआ था। उसका गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हो गया था। शुक्रवार शाम वह आईसीयू से निकलकर तीसरी मंजिल से कूद पड़ा।
आईसीयू में कैसे पहुंची नशीली वस्तु
मरीज के कूदने पर सवाल उठता है कि आईसीयू में उसके पास नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा। वार्ड में तैनात आधा दर्जन कर्मचारियों ने उसे बाहर क्यों निकलने दिया।
डॉक्टर को पता था कि वह नशे का आदी है तो उस मरीज पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।