फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patanjali products Will sell on Co operative stores baba ramdev sign mou

अब सहकारी समितियों में भी मिलेंगे पतंजलि के उत्पाद, बाबा रामदेव ने साइन किया एमओयू

Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
सतीश जोशी  ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी  ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Patanjali products Will sell on Co operative stores baba ramdev sign mou
baba ramdev with patanjali products

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही सहकारिता विभाग की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के माध्यम से पतंजलि योग पीठ के विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी। सहकारी समितियों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार और पतंजलि योगपीठ के बीच एमओयू (करार) भी हो चुका है।

विज्ञापन


करार के तहत राज्य की सभी 759 बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों के पतंजलि योग पीठ की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री की जा सकेगी। राज्य सहकारिता परिषद के उप सभापति हयात सिंह माहरा के अनुसार साधन सहकारी समितियों में पतंजलि योग पीठ के उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से विक्रेता नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि करार के लागू होने के बाद जहां सहकारी समितियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पतंजलि योग पीठ के उत्पाद लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समितियों को मिलेगी 20 फीसदी की रियायत 

पतंजलि योग पीठ की ओर से बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों को उपलब्ध कराने वाले सामानों में 20 फीसदी की रियायत दी जाएगी, जो समितियों के कमीशन के रूप में होगी। इसके अलावा योग पीठ की ओर से साधन सहकारी समितियों को एक लाख रुपये लागत का सामान ओवर ड्राफ्ट में भी दिया जा सकेगा। इसे समितियां सामान बेच कर पतंजलि योग पीठ को वापस लौटाएंगी।  

साधन सहकारी समितियों के माध्यम से पतंजलि योग पीठ के उत्पादों की बिक्री के संबंध में आचार्य बालकृष्ण और राज्य सरकार के बीच करार हो चुका है। जल्द ही सभी सहकारी समितियों में पतंजलि के उत्पादों की बिक्री शुरू की जाएगी। 
- हयात सिंह माहरा, उप सभापति, राज्य सहकारिता परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed