फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passport seva kendra near your home

अब पासपोर्ट के लिए खत्म होगी दौड़, घर के नजदीक मिलेगी सुविधा

Sun, 18 Feb 2018 08:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Feb 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
passport seva kendra near your home
passport

लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 18 फरवरी को अल्मोड़ा, 27 फरवरी को रुद्रपुर, 28 फरवरी को काठगोदाम और नैनीताल में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

 

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा करेंगे केंद्र का उद्घाटन

passport seva kendra near your home
मोबाइल एटीएम का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सभी केंद्रों में रोजाना 50-50 अप्वाइंटमेंट दिए जाएंगे। भविष्य में हर जिले में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने हैं। कुमाऊं के बाद मार्च में गढ़वाल के पौड़ी और रुड़की में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसकी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

passport seva kendra near your home
पासपोर्ट - फोटो : amar ujala
प्रदेश में अभी दून में ही पासपोर्ट कार्यालय है। सभी जिलों से आवेदक यहीं आकर ही पासपोर्ट बनवाने की औपचारिकता पूरी करते हैं। दूर-दराज के आवेदकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लिहाजा विदेश मंत्रालय ने आवेदकों की सुविधा के लिए हर जिले में डाक विभाग के साथ मिलकर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की कार्ययोजना बनाई है। पहले चरण में कुमाऊं में पहला पासपोर्ट सेवा केंद्र अल्मोड़ा में खुलने जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा कल यहां केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

 
विज्ञापन

passport seva kendra near your home
पासपोर्ट - फोटो : SELF
27 फरवरी को रुद्रपुर, 28 फरवरी को काठगोदाम और नैनीताल में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन होगा। सांसद भगत सिंह कोश्यारी तीनों केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक, अल्मोड़ा सेंटर के लिए तीन कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। रुद्रपुर, काठगोदाम और नैनीताल में भी तीन-तीन कर्मी तैनात होंगे। शुरू में रोजाना 50-50 अप्वाइंटमेंट दिए जाएंगे।

 

passport seva kendra near your home
passport - फोटो : demo
कुमाऊं में चार पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने के बाद आवेदकों को काफी राहत मिलेगी। इन सेवा केंद्रों में आवेदन जमा होने के साथ ही आवेदकों की फोटो खींचने के अलावा अंगुलियों के बायोमीट्रिक निशान लिए जाएंगे। औपचारिक पूरी होने के बाद इन सेवा केंद्रों से फाइलें डाक के माध्यम से देहरादून कार्यालय आएंगी। पासपोर्ट दून कार्यालय से ही जारी होंगे। इस प्रक्रिया में 20 से 25 दिन लगेंगे। 
- ऋषि अंगरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून

मेले में आज बनेंगे 500 पासपोर्ट
उत्तराखंड में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। औसतन प्रतिमाह 8700 आवेदन हो रहे हैं। आवेदकों की संख्या को देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय की ओर से हर महीने अवकाश के दिन मेला लगाया जा रहा है। शनिवार को भी पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कला में पासपोर्ट मेला लगाया जा रहा है। सप्ताह भर पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि मेले के लिए 500 आवेदकों को अप्वाइंटमेंट जारी किया गया है। सुबह दस बजे से मेला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed