फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passengers will not get cheap water on railway station

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब नहीं मिलेगी ये खास सुविधा

Wed, 26 Jul 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
passengers will not get cheap water on railway station

रेल यात्रियों को मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों  पर अब यह खास सुव‌िधा नहीं म‌िल पाएगी। इसके ल‌िए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


रेलवरे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर अब सस्ता शीतल पेयजल नहीं मिलेगा। निजी कंपनी के इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) का 84 लाख बकाया भुगतान न करने पर रेलवे अफसरों ने स्टेशनों पर लगी वाटर वेंडिंग मशीनों का लॉक करा दिया है।
विज्ञापन


इनमें देहरादून स्टेशन पर लगी चार मशीनें भी शामिल है।  आईआरसीटीसी ने निजी कंपनी ‘हाइटेक स्वीट वाटर टेक्नोलॉजी’ को मंडल के सभी स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने की अनुमति दी गई थी। इन मशीनों के जरिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सस्ते दामों पर पानी की बोतल मुहैया करायी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो से तीन रुपए म‌ें म‌िलता था पानी

passengers will not get cheap water on railway station

जिन यात्रियों के पास अपनी खुद की बोतल होती थी उन्हें मात्र दो से तीन रुपये में एक लीटर ठंडा पानी मुहैया कराया जाता था। कंपनी ने करार के तहत मशीनें लगाने और पानी इस्तेमाल किए जाने के एवज में दिए जाने वाला भुगतान नहीं किया।

अफसरों के मुताबिक कंपनी पर आईआरसीटीसी का 84 लाख बकाया है। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड को दी।

बोर्ड के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने मंडल के सभी स्टेशनों पर लगी वाटर वेंडिंग मशीनों को बंद करा दिया। उन्होंने बताया कि भुगतान के बाद ही मशीनों का शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed