{"_id":"69e9436edb6e1c563609a693","slug":"passengers-object-to-finding-a-muslim-man-on-the-kedarnath-route-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति, थोड़ी देर रही तनाव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: केदारनाथ मार्ग पर मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति, थोड़ी देर रही तनाव की स्थिति
Thu, 23 Apr 2026 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:24 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक मुस्लिम व्यक्ति के मिलने पर विवाद हो गया। जम्मू कश्मीर के इस व्यक्ति को कुछ यात्रियों ने रोककर आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि चारधाम यात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
यात्रियों ने व्यक्ति को घेरकर यात्रा मार्ग पर होने का कारण पूछा। व्यक्ति ने स्पष्ट किया कि उसे यहां काम करने के लिए बुलाया गया है। इस घटना से यात्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
बता दें कि इस वर्ष बदरी केदार मंदिर समिति ने चारधाम के मंदिर परिसर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यात्रा मार्ग पर इस तरह का कोई प्रतिबंध लागू नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन