फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passengers got lost to go to Delhi, private buses charged arbitrary fares, trains got crowded

Dehradun News: दिल्ली जाने के लिए भटके यात्री, निजी बसों ने वसूला मनमाना किराया, ट्रेनों में बढ़ी भीड़

Tue, 19 Nov 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Passengers got lost to go to Delhi, private buses charged arbitrary fares, trains got crowded
I
विज्ञापन

II-शनिवार को दिल्ली सरकार ने लागू की थी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान की पॉलिसी
I
Iदेहरादून से दिल्ली जाने वाली बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन बंद होने से सेामवार को भी यात्री परेशान रहे। बसों की किल्लत के कारण यात्री निजी व अन्य राज्यों की बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उधर बीएस-6 बसों की ही दिल्ली में एंट्री के चलते निजी संचालकों ने खूब फायदा उठाया। हरिद्वार बाईपास से निजी बस संचालकों ने सवारियां मनमाने रेट पर ऑनलाइन बुक कीं। यात्रियों को भीड़ के बीच ट्रेनों का भी सहारा लेना पड़ा।
I
Iशनिवार को दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान की पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद से देहरादून से दिल्ली जाने वाली बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की 27 वॉल्वो और 29 सामान्य श्रेणी की रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। इसके बाद से यात्रियों को दिल्ली की यात्रा करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को या तो निजी बसों या तो ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली जाना पड़ रहा है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में यात्री निजी बसों और ट्रेनों से दिल्ली गए हैं। इसका फायदा उठाते हुए निजी बस संचालकों ने मानमाना किराया वसूल चांदी काटी। जबकि निगम को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
I------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iदून से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्री बढ़े
I
Iदेहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस समय दून से दिल्ली के लिए कुल चार ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें पैक रही हैं। यात्रियों को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
I
I
I
Iसंचालन से बाहर हुई निगम की बसों को दिल्ली के बॉर्डर पर स्थित बस डिपो तक भेजा जा रहा है। इसके साथ आगे की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है। यात्रियों की परेशानी न बढ़े इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। - पवन मेहरा, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article