{"_id":"5d24af1c8ebc3e6cc05040c0","slug":"passenger-drive-bus-after-driver-drunk-from-gurugram-to-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत हुआ चालक तो यात्री ने चलाई रोडवेज बस, चालक को नौकरी से निकाला, परिचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत हुआ चालक तो यात्री ने चलाई रोडवेज बस, चालक को नौकरी से निकाला, परिचालक निलंबित
Wed, 10 Jul 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम से चंपावत आ रही बस के चालक के नशे में धुत होने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि परिचालक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस (यूके 07पीए-2906) 30 यात्रियों को लेकर गुरुग्राम से चंपावत के लिए चली थी। संविदा चालक राजेंद्र सिंह नशे में धुत था। वह जैसे-तैसे गाजियाबाद तक बस लाया, लेकिन उसके बाद उससे गियर भी नहीं लग रहे थे।
विज्ञापन
यात्रियों ने जबरन बस रुकवा दी। उसके बाद बस में सवार एक यात्री ने स्टेयरिंग संभाला। वह रुद्रपुर तक बस लेकर आया। किसी यात्री ने मामले का वीडियो बनाकर रोडवेज मुख्यालय को भेज दिया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम आरके आर्या ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय से संविदा चालक राजेंद्र सिंह को हटा दिया गया है, जबकि परिचालक उमाशंकर चौड़ाकोटी को निलंबित कर दिया गया है।