फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passanger can complainant about porter in this number

स्टेशन पर कुली लें अगर मनमर्जी का किराया तो यात्री इस नंबर पर करें तुरंत शिकायत

Wed, 17 Jan 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Jan 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
passanger can complainant about porter in this number
porter - फोटो : http://lnvindia.com

कुली अब स्टेशन पर यात्रियों से मनमर्जी का किराया नहीं वसूल पाएंगे। अगर कोई कुली मनमर्जी का किराया लेता है तो यात्री तुरंत इस नंबर पर शिकायत कर सकते है।  

विज्ञापन


रेलवे ने कुलियों के माध्यम से होने वाली सामान की ढुलाई दरों में बढ़ोत्तरी की है। दून स्टेशन में कुलियों के रेट में दोगुना बढ़ोत्तरी की गई है। स्टेशन पर लाइसेंस धारक कुली यात्रियों से तय दरों से अधिक लें तो उनकी शिकायत भी की जा सकेगी, इसके लिए रेलवे ने अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने कई सालों के बाद स्टेशन पर सामान ढोने वाले लाइसेंसी कुलियों (रेल सहायक) का ढुलाई भाड़ा बढ़ाया है। 40 किलोग्राम भार का सामान ढोने के लिए प्रति फेरा (20 मिनट) की दर 15 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रेणी-पहले-नई दरें

passanger can complainant about porter in this number
porters - फोटो : khaskhabar.com
इसी तरह प्रतीक्षा प्रभार, दोपहिया, चौपहिया ट्राली से 200 किलोग्राम या इससे अधिक भार का सामान ढुलाई करने के रेट में दोगुना बढ़ोत्तरी की गई है। दून स्टेशन में वर्तमान में 46 लाइसेंस धारक कुली हैं।

40 किलोग्राम वजन तक प्रति फेरा (20 मिनट)-15-30
20 मिनट के बाद आधा घंटे तक प्रतीक्षा प्रभार-15-30
दोपहिया ट्राली पर 200 किलो. भार तक प्रति फेरा-25-50
चार पहिया ट्राली पर 200 किलो. से अधिक भार प्रति फेरा-40-80
व्हील चेयर/स्ट्रेचर पर ढुलाई प्रभार प्रति फेरा-25-50
 

ज्यादा पैसा वसूलने पर करें शिकायत

passanger can complainant about porter in this number
Complaint - फोटो : demo pic
रेलवे से लाइसेंस धारक रेल सहायक यदि निर्धारित दरों से ज्यादा पैसा लेता है तो यात्री इसकी शिकायत स्टेशन निदेशक 7455001615 व सीआईटी-9760561933 के नंबर पर कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद रेल सहायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि रेल सहायक की सेवा लेने से पहले यूनिफार्म व बैच नंबर अवश्य देखें। बैच नंबर के आधार पर ही शिकायत मिलने पर रेल सहायक की पहचान होगी।

रेलवे बोर्ड ने पूरे देश में कुलियों (रेल सहायक) के सामान ढुलाई रेट में बढ़ाए हैं। करीब 10 सालों के बाद रेट रिवाइज किए गए हैं। कुलियों को निर्धारित रेट के अनुसार यात्रियों से ढुलाई भाड़ा लेने को कहा गया है। इसके बावजूद भी कोई कुली निर्धारित रेट से ज्यादा वसूलता है तो यात्री इसकी शिकायत कर सकते हैं। यात्रियों को यूनिफार्म व बैच नंबर देखने के बाद कुली की सेवा लेनी चाहिए।
-करतार सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed