{"_id":"5a9aa0764f1c1b4f588bb99d","slug":"pasport-office-opened-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":" विदेश जाने की पूरी होगी मुराद, पासपोर्ट के लिए खत्म हुई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश जाने की पूरी होगी मुराद, पासपोर्ट के लिए खत्म हुई दौड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 03 Mar 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
passport
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी सरीखे चोटी के केंद्रीय संस्थानों की नगरी रुड़की के ताज में केंद्र सरकार ने एक और नगीना जड़ दिया है। यह नगीना है पासपोर्ट कार्यालय, जिसके खुलने के इलाके लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी होगी।
सिविल लाइंस स्थित मुख्य डाकघर परिसर में सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने पासपोर्ट कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने दावा किया कि पासपोर्ट कार्यालय खुलने से यहां की प्रतिभाओं को विदेश जाने और अपनी प्रतिभा को विश्व स्तर पर दिखाने का मौका मिलेगा। केंद्र सरकार के संचार और विदेश मंत्रालय के अधीन खोले जाने वाले पासपोर्ट कार्यालय का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार के सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से विकास को नई गति मिली है। हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्षेत्र से आजादी के बाद से 2012 तक पासपोर्ट बनाने के लिए केवल 40 हजार लोगों ने आवेदन किए थे। जबकि इसके बाद से अब तक करीब 90 हजार लोगों ने आवेदन किया है। यह लोगों के तेजी से बढ़ रहे विकास को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छह पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने हैं, इनमें देहरादून के अलावा अल्मोड़ा, रुद्रपुर काठगोदाम के बाद रुड़की पांचवा कार्यालय है।