फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parvez arrested for six months in double murder

कामना हत्याकांड में छह माह से फरार परवेज गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Parvez arrested for six months in double murder
कामना हत्याकांड का आरोपी परवेज।
पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका कामना रोहिल्ला और अजय वर्मा उर्फ रिंकू की हत्या में वांछित परवेज उर्फ वसरू को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। कामना की हत्या की साजिश में पति समेत तीन लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। परवेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की का नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

नेहरू कालोनी में 30 अगस्त 2019 को ब्यूटी पार्लर संचालिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसका पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला घायल हो गया था। पति अशोक ने हत्या में बुआ के लड़के अजय उर्फ रिंकू का हाथ होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने जांच के बाद हत्या में पति अशोक के अलावा सरधना निवासी उसके दोस्त गौरव उर्फ गोलू और दीपक को गिरफ्तार किया था। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ था कि इन लोगों ने अजय वर्मा उर्फ रिंकू की पहले ही हत्या कर दी थी और उसका शव राजस्थान में फेंक दिया था। पुलिस ने बाद में रिंकू के कपड़े आदि बरामद कर लिए थे। तब जाकर रिंकू की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पूछताछ में अजय की हत्या में सरधना (मेरठ) निवासी परवेज का नाम भी आया था। वह कामना की हत्या की साजिश में भी शामिल था, लेकिन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। सूचना के आधार पर एसओ दिलबर नेगी और चौकी प्रभारी आशीष रावत की अगुवाई में टीम ने परवेज को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास अजय की हत्या के दौरान इस्तेमाल हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गौरव की गिरफ्तारी के बाद हुआ भूमिगत
देहरादून। कामना हत्याकांड में गौरव की गिरफ्तारी के बाद परवेज भूमिगत हो गया था। वह पहले दिल्ली में छिपा रहा। कुछ दिन उसने गाजियाबाद में बिताए। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि इसके बाद वह सोनीपत में कबाड़ की दुकान में काम करने लगा था। वह पुलिस कार्रवाई के बारे में अपने परिचित से अपडेट लेता रहता था।

--
कामना की हत्या से कर दिया था इंकार
देहरादून। पुलिस पूछताछ में परवेज ने बताया कि अजय को वह शराब पिलाकर राजस्थान ले गए थे। कार के अंदर ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि परवेज भी कामना की हत्या की साजिश में शामिल रहा है। ऐन वक्त पर परवेज ने कामना की हत्या में साथ देने से इंकार कर दिया था। परवेज को आशंका थी कि कामना की घर में हत्या करने में फंसने का रिस्क ज्यादा है। इसलिए वो उस रात नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed