फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parts and related items of banned wild animals have been

Dehradun News: वन विभाग ने दो दुकानों से बरामद किए प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंग

Sun, 09 Jun 2024 04:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Parts and related items of banned wild animals have been
I- दुकान स्वामियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

I

I
I

I- कोरल, सांप की छाल, सीपी शंख, वन्य प्राणियों के दांत व नाखून जब्तI

वन विभाग ने मालरोड स्थित एक एक्वेरियम और एक दुकान से प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंग एवं संबंधित वस्तुएं बरामद किए हैं। विभाग ने दुकान स्वामियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

मसूरी वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली कि मालरोड स्थित केसी एस्ट्रोलॉजर एवं जवाहर एक्वेरियम में प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंग एवं संबंधित वस्तुएं हैं। विभाग की टीम तुरंत दुकानों में पहुंच गई।
विज्ञापन




जवाहर एक्वेरियम में 10 बड़े व पांच छोटे कोरल मिले है जो संरक्षित प्रजाति के जीव है। केसी एस्ट्रोलॉजर दुकान से सांप की छाल चार नग, सीपी शंख चार नग, वन्य प्राणियों के दांत दो नग, वन्य प्राणियों के नाखून 10 नग, कोरल 2 नग सहित हड्डियों के टुकड़े मिले, जिसे वन विभाग की टीम ने जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं में दुकान स्वामियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया। बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में भारतीय वन्य जीव संरक्षण 1972 की अनुसूची 1 में वर्णित संरक्षित प्रजाति के जीव भी मौजूद हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed