फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parshuram's birthday celebrated with great pomp

Dehradun News: धूमधाम से मना परशुराम जन्मोत्सव, किया हवन-पूजन

Thu, 01 May 2025 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Parshuram's birthday celebrated with great pomp
अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। भजनों की प्रस्तुति देकर भगवान परशुराम का गुणगान किया गया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति की ओर से नेहरू कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम चौक पर चारधाम यात्रा की कुशलता के लिए हवन किया गया। पंडित संजय शर्मा ने सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी में भजनों की प्रस्तुति दी। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शासन-प्रशासन भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गंभीर नहीं है। ब्राह्मण नेता भी ब्राह्मण वर्ण के नाम पर राजनीति में होते हुए भी प्रदेश सरकार से जनभावना के अनुरूप काम नहीं करा रहे हैं। इस मौके पर संरक्षक रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, सुनील उनियाल गामा, आभा बड़थवाल, रुचि शर्मा, अभय उनियाल आदि मौजूद रहे। वहीं, करनपुर चौक स्थित बड़ा श्री हनुमान मंदिर में ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद की ओर से परशुराम जन्मोत्सव पर यज्ञ किया गया। यहां राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने सभी को परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी। परिषद के अध्यक्ष पंडित सुभाष जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य देव हैं और उन्होंने समाज को उचित मार्गदर्शन दिया, जो कि प्रेरणादायक है। इस अवसर पर एसपी पाठक, सिद्धनाथ उपाध्याय, उमा नरेश तिवारी, डॉ. वीडी शर्मा, विनोद शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बडोवाला स्थित गायत्री चेतना केंद्र में विश्व शांति के लिए हवन किया गया। इसके बाद गायत्री आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के सुदर्शन सिंह नेगी, ऊषा किरण नेगी, सूर्य प्रकाश बिष्ट, क्षेत्रपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed