फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   parmarth niketan Chidanand Muni appele to save environment on world tourism day 2018

विश्व पर्यटन दिवस पर स्वामी चिदानंद मुनी ने की अपील, कहा भव्यता बढ़े पर दिव्यता बरकरार रहे

Thu, 27 Sep 2018 11:11 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 27 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
parmarth niketan Chidanand Muni appele to save environment on world tourism day 2018
स्वामी चिदानंद मुनी

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उत्तराखंड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति, संसाधन, प्राकृतिक धरोहर, आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थलों को संरक्षित और सुरक्षित करने की अपील भी की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भव्यता बढ़नी चाहिए, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि दिव्यता बरकरार रहे। 

विज्ञापन


पर्यावरण और जल संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पास अपार जल और शुद्ध वायु का भंडार है, फिर भी देहरादून के आस-पास के क्षेत्र व राज्य के विभिन्न गाड़-गदेरे सूखते जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड में बने मेडिटेशन ड्राइव

parmarth niketan Chidanand Muni appele to save environment on world tourism day 2018
परमार्थ निकेतन

इस पर भी हमें ध्यान देने की जरूरत है। उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन दोनोें विश्व को एक मार्गदर्शन दे सकते हैं। यह केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि भीतरी परिवर्तन भी होगा। उत्तराखंड का पर्यटन भीतरी परिवर्तन के लिए है। हम इस क्षेत्र को साधना और ध्यान के लिए उपयुक्त बनाएं, ताकि दूर-दूर से यहां पर साधक साधना करने आएं। 

उत्तराखंड में बने मेडिटेशन ड्राइव
स्वामी चिदानंद ने कहा कि पूरे विश्व में मरिन ड्राइव बने, लेकिन उत्तराखंड में मेडिटेशन ड्राइव बनना चाहिए। यहां ध्यान पथ बने और आस्था पथ बने। होटल कल्चर हो, लेकिन गंगा के किनारों पर हट कल्चर भी हो, इससे गंगा के किनारे भी बचेंगे और हरित वातावरण बनेगा, जो पूरे विश्व के लोगों को आकर्षित करेगा। इससे आर्थिकी भी बढ़ेगी और आध्यात्मिक वातावरण भी तैयार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed