फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   park and restaurant made on rail line debris

कर्णप्रयाग रेल लाइन के मलबे पर बनेंगे पार्क, चलेंगे रेस्टोरेंट 

Wed, 03 Jan 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Jan 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
park and restaurant made on rail line debris
railway track - फोटो : file photo

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए सुरंग निर्माण के दौरान निकलने वाले मलबे पर पार्क और रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


वन विभाग की योजना स्टेशनों के पास मलबे की डंपिंग साइट पर इस तरह के निर्माण कार्य कराने की है। फिलहाल, विभाग ने यह प्रस्ताव रेलवे विकास निगम को भेजा है। योजना परवान चढ़ी तो यात्रियों को खानपान, मनोरंजन की सुविधा मिलेगी, साथ ही भारी मात्रा में निकलने वाले मलबे का निस्तारण हो पाएगा।

126 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का अधिकतम हिस्सा सुरंग से गुजरेगा। केवल स्टेशन और कुछ चुनिंदा जगह की खुले में होंगी। सुरंग निर्माण के दौरान करीब 18 करोड़ टन मलबा निकलेगा, जिसके निस्तारण के लिए रेल विकास निगम ने आईआईटी रुड़की के सहयोग से 31 डंपिंग साइट तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने भी रेलवे लाइन परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया है। इसके बाद रेलवे विकास निगम को मलबे पर पार्क विकसित करने और रेस्टोरेंट आदि बनाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे पर नया जंगल बनाने की भी योजना
रेल विकास निगम ने आईआईटी रुड़की के सहयोग से डंपिंग साइट के निर्माण की योजना बनाई है। यहां पर मलबा एकत्र किया जाएगा, उस जगह पर नया जंगल तैयार करने की भी योजना है। इसका सुझाव भी पूर्व में भेजा जा चुका है। जंगल तैयार होने से हरियाली बढ़ेगी, वहीं मलबे से होने वाली नुकसान से भी बचा जा सकेगा।


वन विभाग की टीम ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण परियोजना क्षेत्र का दौरा किया था, इसके बाद रेल विकास निगम को मलबे को व्यवस्थित कर उस पर पार्क, रेस्टोरेंट समेत जन उपयोगी कार्य करने का सुझाव दिया गया है। पार्क, रेस्टोरेंट बनने से यात्रियों के सहूलियत होगी।
- विनोद सिंघल, नोडल अधिकारी वन भूमि हस्तांतरण व अपर मुख्य वन संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed