फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   parents leave girls school by suffering molestation

यहां छेड़खानी से परेशान होकर घरवालों ने छात्राओं की पढ़ाई छुड़वाई 

Mon, 23 Jul 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 23 Jul 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
parents leave girls school by suffering molestation
प्रतीकात्मक तस्वीर

छात्राओं को दूसरे समुदाय का एक युवक कुछ दिन से छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसे दबाव के चलते छोड़ दिया। अब आरोपी की हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने छात्राओं की पढाई भी छुड़वा दी।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने शनिवार की शाम लक्सर कोतवाली पुलिस से शिकायत कर बताया था कि गांव का ही दूसरे समुदाय का एक युवक पिछले कुछ दिनों से उसकी बेटियों को परेशान कर रहा है। आरोपी युवक कॉलेज व ट्यूशन जाते समय फब्तियां कसता है। पीड़ित शख्स ने आरोपी के घरवालों को उलाहना दिया तो तिलमिलाए आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर छात्रा का हाथ पकड़कर जबरन बाहर खींच लाया।
विज्ञापन


और उसे धमकाने लगा। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस शनिवार को गांव से आरोपी युवक को हिरासत में लिया। लेकिन कार्रवाई के बजाय उसे देर रात छोड़ दिया गया। सूत्रों की माने तो युवक को छोड़ने के पीछे पुलिस पर दबाव बतायाजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों का कहना है कि कोतवाली से बिना कार्रवाई के छूटने के बाद आरोपी युवक की हरकतें और बढ़ गई हैं। अब वह उनके परिवार को धमका रहा है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि युवक की हरकत से उसकी दोनों बेटियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिजनों ने बताया कि अब वह अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए कॉलेज व ट्यूशन नहीं भेजेंगे। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर आरोपी के  खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed