फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paramilitary Forces team will do inspection in uttarakhand for lok sabha elections 2019

उत्तराखंड: चुनाव के मद्देनजर आज से प्रदेशभर में भ्रमण करेंगी अर्द्ध सैनिक बलों की 30 कंपनियां 

Sun, 17 Mar 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Mar 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary Forces team will do inspection in uttarakhand for lok sabha elections 2019
पेट्रोलिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बलों की तीस कंपनियां शनिवार शाम को उत्तराखंड के संबंधित जिलों में पहुंच गईं। रविवार से पैरा मिलिट्री के जवान इलाकों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे। एसएसपी ने पैरा मिलिट्री के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के हालात पर चर्चा की। 

विज्ञापन


प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने प्रदेश को अभी अर्द्धसैनिक बलों की तीस कंपनी भेजी हैं। पुलिस मुख्यालय ने 13 जिलों में अर्द्धसैनिक बलों की कंपनी आवंटित कर दी थी।
विज्ञापन


उसी हिसाब से अर्द्घ सैनिक बलों की कंपनियां शनिवार शाम तक संबंधित जिलों में पहुंच गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने अर्द्ध सैनिक बलों के कमांडेेंट और डिप्टी एसपी के साथ पुलिस लाइन में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जिले को चार कंपनियां मिली है, जो रविवार से प्रेमनगर, रायवाला, रायपुर और पटेलनगर में भ्रमण कर भौगोलिक जानकारी एकत्र करेगी। एसएसपी ने उन्हें जिले की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से बताया।


अर्द्धसैनिक बलों के साथ संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे। एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य आदि इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed