फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper leak case:STF arrested 45th accused from Kanpur

Uksssc Paper Leak Case: एसटीएफ ने कानपुर से किया 45वें आरोपी को गिरफ्तार, चार अभ्यर्थियों को बेचा था पेपर

Wed, 24 May 2023 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2023 03:54 PM IST
सार

वर्ष 2021 में हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इस मामले में आयोग की शिकायत पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना एसटीएफ को सौंपी गई।

विज्ञापन
Uksssc Paper leak case:STF arrested 45th accused from Kanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कानपुर से 45वें आरोपी की गिरफ्तारी की है। इस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोप है कि उसने लखनऊ से पेपर खरीदकर चार अभ्यर्थियों को आठ से 10 लाख रुपये में बेचे थे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसटीएफ परीक्षा धांधलियों से संबंधित चार मुकदमों में 57 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इस मामले में आयोग की शिकायत पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद एसटीएफ ने हाकम सिंह, पेपर कराने वाली कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान समेत 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 23 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। इस प्रकरण में राहुल उर्फ कृष्णा सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी, रावतपुर, कानपुर फरार चल रहा था।
विज्ञापन


हाल ही में आरोपी के कानपुर में होने की सूचना मिली थी। इस पर एसटीएफ टीम को कानपुर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। टीम ने मंगलवार सुबह आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने परवेज नाम के व्यक्ति से परीक्षा का पेपर खरीदा था। इसके बाद इसे चार अभ्यर्थियों को आठ से 10 लाख रुपये में बेचा था। एसटीएफ अब तक इस मामले में 45, वन दरोगा भर्ती धांधली में पांच, सचिवालय रक्षक भर्ती धांधली में एक और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा धांधली में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed