फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paper Leak Case SIT arrives at uksssc interrogates officials for several hours

Paper Leak Case: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहुंची एसआईटी, अधिकारियों से कई घंटे की पूछताछ

Fri, 26 Sep 2025 09:24 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Sep 2025 09:24 PM IST
सार

UKSSSC Paper Leak Case: जांच के पहले दिन एसआईटी रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय पहुंची। यहां इस कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। एसआईटी ने एक-एक कर सभी से पूछताछ की।

विज्ञापन
Paper Leak Case SIT arrives at uksssc  interrogates officials for several hours
आयोग में पूछताछ करती एसआईटी - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की पड़ताल के लिए शुक्रवार को एसआईटी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहुंची। यहां परीक्षा में सुरक्षा मुहैया कराने वाली कंपनी के अधिकारियों से कई घंटे पूछताछ की और आयोग के अधिकारियों से खालिद से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा।

विज्ञापन


साथ ही आयोग के विभिन्न कार्यालयों से परीक्षा से संबंधित दस्तावेज खंगाले हैं। मामले में युवा गत रविवार से सीबीआई जांच की मांग और परीक्षा रद्द कराने के लिए धरना दे रहे हैं। इस प्रकरण की जांच के लिए दो दिन पहले शासन ने एसपी देहात देहरादून जया बलोनी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। अब तक की जांच में परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा पर सवाल उठे थे। ऐसे में एसआईटी ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने वाली कंपनी के अधिकारियों को भी राडार पर लिया है।
विज्ञापन


जांच के पहले दिन एसआईटी रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय पहुंची। यहां इस कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। एसआईटी ने एक-एक कर सभी से पूछताछ की। आयोग में परीक्षा से संबंधित डाटा को भी एसआईटी ने कब्जे में लिया है। अधिकारियों से खालिद से संबंधित दस्तावेज भी एसआईटी ने मांगे हैं। बता दें कि एसआईटी को एक माह के भीतर जांच पूरी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC Paper Leak Case: धरनास्थल पर पहुंचे डीएम-एसएसपी, युवाओं ने सुनी, मगर नहीं बनी बात, धरना जारी

इन शहरों में इस तारीख और समय पर रहेगी एसआईटी
एसआईटी परीक्षा से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा के लिए 27 सितंबर को हरिद्वार जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक और 29 सितंबर को टिहरी गढ़वाल जिले के कलेक्टर सभागार में दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक विशेष जन संवाद बैठक करेगी। इन बैठकों में अभ्यर्थी, उनके अभिभावक, कोचिंग संस्थान व जनसरोकार से संबंधित कोई भी शख्स शामिल होकर स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (2025) से संबंधित अपनी शंकाओं पर संवाद कर सकते हैं। यदि उनके पास कोई सूचना हो तो उसे भी एसआईटी से साझा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed