फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pantnagar university entrance exam 2019 result declared Toppers list

पंतनगर विवि का एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट घोषित, यहां देखिए टॉपरों की पूरी लिस्ट...

Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Jun 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
Pantnagar university entrance exam 2019 result declared Toppers list
पंतनगर विवि - फोटो : फाइल फोटो

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्नातक प्रवेश परीक्षा में पंतनगर के सुभांत ने टॉप किया है। मास्टर्स में लोहाघाट (चंपावत) की स्वाति जोशी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा में फरीदाबाद के करन बोहरा ने पहला स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने प्रवेश परीक्षा परिणामों की घोषणा की। प्रवेश परीक्षा संयोजक डॉ. एचएस चावला ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक प्रवेश परीक्षा में झा कॉलोनी (पंतनगर) के सुभांत ने 600 में से 542.64 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


सुभांत ने वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीं, खामद (टिहरी गढ़वाल) के अमन जुयाल ने 513 अंकों के साथ दूसरा और हेल्थ सेंटर बिंदुखत्ता निवासी नेहा जोशी ने 510 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर्स प्रवेश परीक्षा में लोहाघाट की स्वाति जोशी ने 407 अंकों के साथ टॉप किया। स्वाति विवि की फूड टेक्नालॉजी में अंतिम वर्ष स्नातक की परीक्षा दे रही हैं। कोहली कॉलोनी, बिठौरिया नंबर एक निवासी आकांक्षा जोशी ने 382 अंक प्राप्त किए।

आकांक्षा भी विवि के फूड टेक्नोलॉजी की अंतिम वर्ष स्नातक की परीक्षा दे रही हैं। विवि के वेटनरी में स्नातक फाइनल ईयर के छात्र विवेक गैरोला ने 378.42 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 

मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की प्रवेश परीक्षा के लिए शेहातपुर (फरीदाबाद) के करन बोहरा ने 306 अंक के साथ पहला, सुभाष नगर हल्द्वानी के कौशल कार्की ने 302 अंकों के साथ दूसरा और आवास विकास रुद्रपुर के प्रतीक वर्मा ने 294 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

बताया कि सभी परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का कार्य जुलाई के दूसरे या चौथे सप्ताह से शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग की तिथियां भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.gbpuat.ac.in/  पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में अपलोड कर दी जाएगी।

स्नातक प्रवेश परीक्षा में 9898 प्रवेशार्थियों ने आवेदन किया था। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान अपर संयोजक, प्रवेश डॉ. विनोद कुमार, परीक्षा चेयरमैन डॉ. जेपी पांडेय भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed