फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panjia villagers upset due to panic of Guldar

मुसीबत: गुलदार के आतंक से परेशान पंजिया क्षेत्र के ग्रामीण

Fri, 08 Apr 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Panjia villagers upset due to panic of Guldar
पंजिया क्षेत्र में कई सप्ताह से ग्रामीण गुलदार के आतंक से जूझ रहे हैं। गुलदार लगातार ग्रामीणों के मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। शुक्रवार की सुबह के समय क्षेत्र में तीन गुलदार दिखाई देने से ग्रमीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन

साहिया क्षेत्र के ग्राम पंजिया के आसपास गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में तीन गुलदार लगातार दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा मौका पाते ही वह ग्रामीणों के बकरी, गाय व अन्य मवेशियों पर हमला भी कर रहे हैं। तीन दिन पहले ही पंजिया निवासी दलिया दास व नारायण सिंह चौहान, नंदा सिंह व कुंदन सिंह के मवेशियों पर हमला करके उन्हें अपना शिकार बना लिया था। इसके पश्चात शुक्रवार की सुबह तीन गुलदार क्षेत्र में देखे जाने से ग्रामीणों की दहशत और अधिक बढ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में नहीं आए हैं। जिसके चलते ग्रामीण मुसीबत में आ गए हैं। भय के कारण ग्रामीण चारापत्ती व अपने अन्य कार्यों के लिए खेतों में नहीं जा रहे हैं। उधर, रीवर रेंज के रेंजर जीएस दमनदा का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी के बारे में संबंधित कर्मचारियों से जनकारी लेकर उचित कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा गुलदार के हमले में हुए ग्रामीणों के नुकसान का जायजा लेकर मुआवजे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed