फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandit Deendayal Upadhyaya's views are still relevant today

पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक

Wed, 12 Feb 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyaya's views are still relevant today
विकासनगर स्थित टाउन हॉल में पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रत - फोटो : VIKAS NAGAR
पं.दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की 52वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। समिति के सदस्यों ने पंडित जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित दीनदयाल स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष रोमी बजाज ने कहा कि पं. दीनदयाल ने सर्व धर्म सद्भाव का नारा दिया था। उनका मानना था कि अंतिम व्यक्ति का विकास न होने तक देश का विकास संभव नहीं है। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंदन लाल अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। देश निर्माण में उनकी भागीदारी को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। जनसंघ के रूप में उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज भाजपा के रूप में बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में धीरेंद्र पटवाल, रचिता ठाकुर, सविता ध्यानी, सुमन कासव, दीपक कुमार अग्रवाल, गौरव चावला, सोनू राणा, आरव सैनी, दिनेश सेठी, अंकित कंसल, संतोष आनंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहसपुर में भाजपा के सुद्धोवाला मंडल कार्यकर्ताओं ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के वक्तत्व युवा पीढ़ी के लिए मागदर्शक हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, बबीता पुंडीर, शिवांशु पुंडीर, मंजू नेगी, विजय बिष्ट, विजय भट्ट, कविता क्षेत्री, नीलम राणा, रीता, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed