फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandavas descended after 20 years in Kotha village

कोठा गांव में 20 साल बाद अवतरित हुए पांडव

Mon, 21 Oct 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pandavas descended after 20 years in Kotha village
कोठा गांव में मंडावणा पर्व के दौरान आयोजित हवन में आहूति डालते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी प्रखंड के कोठा गांव में रविवार को करीब 20 साल बाद मंडावणा पर्व का आयोजन किया गया। लोगों ने थाती माटी का पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान गांव की भूमि पर अवतरित हुए पांडवों ने घर-घर जाकर लोगों से भिक्षा मांगी। लोगों ने भी पांडवों को भरपूर अनाज और फल वितरित किए। रात के समय पांडवों ने पंचायती आंगन में नृत्य कर लोगों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। पं. सहीराम ने बताया कि गांव की सुख और समृद्धि के लिए देेव आदेश पर समय-समय पर गांव में थाती-माटी का पूजन किया जाता है। इस दौरान गांव में पांडवों को बुलाया जाता है। बताया कि मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडव इस क्षेत्र में रहे थे। तब स्थानीय ग्रामीणों से भिक्षा मांगकर, उनके खेतों में हल लगाकर पांडवों ने जीविका प्राप्त की। उनकी याद में इस पर्व के दौरान गांव के सार्वजनिक स्थान पर थाटी(जिसे पांडवों की जगह माना जाता है) में अखंड जोत जलाई जाती है। लोग व्रत रखकर पांडवों की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। रविवार को भी प्रत्येक परिवार के सदस्यों ने व्रत रखकर सबसे पहले हवन आहुत किया। जिसके बाद कन्याओं को भोग लगाकर व्रत खोला गया। लोगों ने पांडवों के दर्शन कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्याणा चतर सिंह, मोहर सिंह, कल सिंह, नरेश, नारायण सिंह, रतन सिंह, टीकम सिंह, सरदार सिंह, धर्म सिंह, गुलाब सिंह, विरेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed