फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections Uttarakhand more than 63000 nominations read All Updates in hindi

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव; 63000 से अधिक नामांकन, प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मारामारी, तीन गुना ज्यादा दावेदार

Sun, 06 Jul 2025 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Jul 2025 02:46 PM IST
सार

उत्तराखंड के पंचायत चुनाव के लिए सबसे ज्यादा मारामारी प्रधान के पद के लिए दिखी। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के लिए पदों के सापेक्ष आधे ही नामांकन आए।

विज्ञापन
Panchayat elections Uttarakhand more than 63000 nominations read All Updates in hindi
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पंचायत चुनाव के लिए 63000 से अधिक नामांकन मिले। प्रधान के लिए पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक नामांकन आए। चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन खत्म हो गए। आखिरी दिन प्रदेशभर में नामांकन को लेकर उत्साह तो नजर आया लेकिन सदस्य पद के लिए सबसे हम नामांकन सामने आए। बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जाएंगे।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन दिन में कुल 66,418 पदों के लिए 32,239 नामांकन दर्ज हुए थे। खबर लिखे जाने तक अंतिम दिन के आंकड़े आने बाकी थे। ग्राम प्रधान के 7499 पदों के लिए सर्वाधिक 15,917 नामांकन तीन दिन में आए, जिनका आंकड़ा शनिवार को और बढ़ गया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 55,587 पदों के सापेक्ष तीन दिनों में केवल 7235 नामांकन जमा हुए थे। शनिवार को भी इस आंकड़े में कोई उत्साह नजर नहीं आया।

विज्ञापन


चुनाव चिह्न का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा

राज्य निर्वाचन आयोग अब सात से नौ जुलाई के बीच इन नामांकन पत्रों की जांच करेगा। यह दोनों चरणों के चुनाव के लिए नामांकन हुए हैं। इसके बाद पहले व दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का मौका 10 व 11 जुलाई को मिलेगा। फिर पहले चरण का चुनाव चिह्न का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 67 सड़कें बंद, ओजरी के पास बैली ब्रिज का निर्माण कार्य जारी

इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 24 जुलाई को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण के लिए चुनाव चिह्न आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा। 28 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान होगा। दोनों चरणों का मतदान परिणाम 31 जुलाई को आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed