फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat Election Uttarakhand Final list of reservations for village area district panchayat posts released

Uttarakhand: प्रदेश की ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत पदों पर आरक्षण की अंतिम सूची जारी, जानें कहां क्या स्थिति

Thu, 19 Jun 2025 11:34 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 11:34 AM IST
सार

हरिद्वार को छोड़कर सभी 12 जिलों में जिलाधिकारी ने पंचायत पदों पर आरक्षण सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
Panchayat Election Uttarakhand Final list of reservations for village area district panchayat posts released
डीएम सविन बंसल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी 10000 से अधिक ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत पदों पर आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 12 जिलों में जिलाधिकारी की ओर से यह सूची जारी की गई है।

विज्ञापन

देहरादून जिले की जिला पंचायत शेरपुर, कचटा, उदपालटा को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि बायला, मंगरौली को अनुसूचित जनजाति, सुद्धोवाला, केदारावाला व लाखामंडल को अनुसूचित जाति महिला, मोहन और मलेथा को अनुसूचित जाति, खुशहालपुर, माजरी ग्रांट तृतीय और एटनबाग को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, शाहपुर कल्याणपुर व शंकरपुर द्वितीय को अन्य पिछड़ा वर्ग, खदरी खड़कमाफ प्रथम, साहबनगर, हरिपुर कला तृतीय, बड़कोट माफी व भुडडी द्वितीय को महिला, डाकपत्थर द्वितीय, नवाबगढ़, अस्थल, जस्सो वाला, चंद्रोटी, रायगी,व्यासनहरी, बृनाडबास्तील व आरा को अनारक्षित घोषित किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तबीयत बिगड़ने से सिख श्रद्धालु की मौत, शव परिजनों को सौंपा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद पर कालसी को अनुसूचित जनजाति महिला, चकराता को अनुसूचित जाति महिला, सहसपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, रायपुर, डोईवाला और विकासनगर को अनारक्षित घोषित किया गया है। इसी तरह चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और टिहरी जिले में आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed