{"_id":"5d2ce73f8ebc3e6d0a3def6a","slug":"panchayat-election-name-cut-or-see-voter-list-dehradun-news-drn3130535175","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट तैयार, चेक करें नाम शामिल है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट तैयार, चेक करें नाम शामिल है या नहीं
Wed, 17 Jul 2019 08:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पंचायत चुनाव के लिए सूची में नाम है या नहीं इसके लिए मतदाता सूची देख लें। इन दिनों पंचस्थानी चुनावालय (कलेक्ट्रेट परिसर) में संशोधित मतदाता लिस्ट पहुंच चुकी है। इसे मतदाताओं के अवलोकन को रखा गया है। इसके साथ ही प्रशासन मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं करने में भी जुट गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके लिए इन क्षेत्रों की कमान अब प्रशासकों के हाथ में दे दी गई है। चुनाव समय पर हों इसके लिए पंचस्थानी कार्यालय भी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रथम चरण में मतदाता सूची बनाने का काम किया गया। संशोधित सूची को लेकर दो माह से काम चल रहा था। सभी बूथ लेवल अधिकारियों ने 12 जुलाई को सूची पंचस्थानी कार्यालय में जमा करा दी थी। इसके बाद सूची का प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि ग्राम पंचायत के समस्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की संशोधित सूची तैयार हो गई है। पंचायतराज अधिनियम के तहत सूची तैयार की गई।
यह सूची पंचस्थानी कार्यालय में आम मतदाताओं के निरीक्षण को रखी गई है। सूची में कोई भी मतदाता अपना नाम देख सकता है। यदि नाम सूची में नहीं है या कोई और नाम जोड़ना है तो इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।