{"_id":"5d675b148ebc3e93bb4c49cd","slug":"panchayat-election-2019-dehradun-reservation-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019 : आरक्षण सूची जारी, दो दिन आपत्ति, 31 को फाइनल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019 : आरक्षण सूची जारी, दो दिन आपत्ति, 31 को फाइनल
Thu, 29 Aug 2019 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण लिस्ट जारी बुधवार को जारी कर दी गई। सूची जारी होने के बाद आपत्तियों का दौर शुरू हुआ, जो आज भी जारी रहेगा। इसके बाद इन पर सुनवाई होगी। 31 अगस्त को फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार रातभर मशक्कत और मंथन के बाद सुबह जिले की 461 ग्राम पंचायतों, 220 क्षेत्र पंचायतों और 30 जिला पंचायत क्षेत्रों में अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित कर दी गई। जिले की सरकार (जिला पंचायत) की 30 सीटों में नौ सीटें ही अनारक्षित रखी गई हैं। निकाय परिसीमन से पहले तक जिला पंचायत की कुल 43 सीट हुआ करती थी, लेकिन इसके बाद जिले की सरकार का आकार घटकर महज 30 सीटों तक ही सीमित हो गया है। इसी के साथ क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) की कुल छह सीटों को आरक्षित रखा गया है, जबकि दो सीटें जनरल के लिए हैं। इससे पहले 2014 में केवल चकराता सीट को अनारक्षित रखा गया था।
विज्ञापन
यह है क्षेत्र पंचायत प्रमुख की स्थिति
ब्लॉक प्रमुख वर्ष 2019 वर्ष 2014
सहसपुर अनुसूचित जन जाति महिला अन्य पिछड़ा वर्ग
रायपुर अनुसूचित जाति महिला महिला
चकराता अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
कालसी अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जनजाति
विकासनगर अनारक्षित अनुसूचित जाति
डोईवाला अनारक्षित अनुसूचित जनजाति
ये हैं जिला पंचायत के आरक्षण की स्थिति
लाखामंडल - अनुसूचित जनजाति महिला
व्यासनहरी - अनुसूचित जनजाति महिला
शेरपुर - अनुसूचित जनजाति महिला
शाहपुर कल्याणपुर- अनुसूचित जनजाति
डाकपत्थर द्वितीय - अनुसूचित जनजाति
केदारावाला- अनुसूचित जनजाति
मोहना - अनुसूचित जाति महिला
आरा- अनुसूचित जाति महिला
बनाड़ बास्तिल अनुसूचित जाति महिला
बायला- अनुसूचित जाति
रायगी- अनुसूचित जाति
माजरीग्रांट तृतीय - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
जस्सोवाला - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नवाबगढ़ - अन्य पिछड़ा वर्ग
भुड्डी द्वितीय- अन्य पिछड़ा वर्ग
खदरी खड़कमाफ प्रथम - महिला
शंकरपुर द्वितीय- महिला
साहबनगर - महिला
खुशहालपुर - महिला
उदपाल्टा - महिला
मंगरौली - महिला
मलेथा- महिला
द्वारा- अनराक्षित
अस्थल-अनराक्षित
हरिपुर कलां तृतीय- अनराक्षित
बड़कोट माफी- अनराक्षित
सुद्धोवाला- अनराक्षित
चंद्रोटी - अनराक्षित
एटनबाग-अनराक्षित
कचटा-अनराक्षित
कलेक्ट्रेट में विकासखंडवार होगी सुनवाई
विकासनगर - बृहस्पतिवार को सुबह 11 से एक बजे तक।
कालसी- बृहस्पतिवार को एक बजे से तीन बजे तक।
चकराता - बृहस्पतिवार को तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
रायपुर - शुक्रवार को 11 बजे से एक बजे तक।
सहसपुर - शुक्रवार एक बजे से तीन बजे तक।
डोईवाला- तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।