{"_id":"631efd4801644801fa1a7da8","slug":"panchayat-chunav-nominations-of-nine-including-former-zip-president-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Chunav: पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत नौ के नामांकन निरस्त, चुनाव अधिकारी के निर्णय पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Chunav: पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत नौ के नामांकन निरस्त, चुनाव अधिकारी के निर्णय पर उठ रहे सवाल
Mon, 12 Sep 2022 03:14 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Sep 2022 03:14 PM IST
सार
दो पत्नियां होने पर आई आपत्तियों के कारण बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। उनके अलावा आठ प्रत्याशियों के नामांकन भी निरस्त किए गए हैं। वहीं बसपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी गया चरण दिनकर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहती है।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा के प्रत्याशी सुभाष वर्मा समेत नौ प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। रात 12:00 बजे के बाद निरस्त किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पर्चे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
दरअसल, उनका नामांकन दो पत्नियां होने पर आई आपत्तियों के कारण निरस्त किया गया है।
जबकि बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि वह पूर्व में भी दो पत्नियां होने पर चुनाव लड़ चुके हैं। उधर, जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन पत्र निरस्त करने पर डिप्टी कलेक्टर और चुनाव चुनाव अधिकारी विरजेश तिवारी से पूछा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दे पाए। सुभाष भगवानपुर ब्लॉक की आदमपुर सीट से बसपा प्रत्याशी बनाए गए थे, लेकिन उनका नामांकन पत्र निरस्त होने पर अब उनके बेटे नवनीत चौहान को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, उनका नामांकन दो पत्नियां होने पर आई आपत्तियों के कारण निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन