{"_id":"62a1a742a04f30539b530561","slug":"panchayat-chunav-elections-on-vacant-posts-in-panchayats-in-12-districts-on-june-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Elections: 12 जिलों में 27 जून को होगा चुनाव,अधिसूचना जारी, 29 को आएंगे चुनाव के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Elections: 12 जिलों में 27 जून को होगा चुनाव,अधिसूचना जारी, 29 को आएंगे चुनाव के नतीजे
Thu, 09 Jun 2022 01:27 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:27 PM IST
सार
अब जिलों के जिलाधिकारी संबंधित क्षेत्रों की अधिसूचना जारी करेंगे। जहां भी चुनाव होने हैं, वहां आचार संहिता लागू रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की पूरी प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी, लेकिन मतों की गणना क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है जो नतीजे आने तक जारी रहेगी। सभी खाली पदों के लिए 27 जून को चुनाव होंगे।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से पंचायत के खाली पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्राम सभा सदस्यों के 4821, ग्राम प्रधान के 179, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 21 और जिला पंचायत सदस्यों के तीन खाली पदों के लिए चुनाव होंगे। हरिद्वार जिला इस चुनाव में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब जिलों के जिलाधिकारी संबंधित क्षेत्रों की अधिसूचना जारी करेंगे। जहां भी चुनाव होने हैं, वहां आचार संहिता लागू रहेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की पूरी प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगी। जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी, लेकिन मतों की गणना क्षेत्र पंचायतों के मुख्यालय पर होगी। परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय जारी करेंगे। चुनाव में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड से बचाव की गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Indian tradition: दस का अंक भारतीय संस्कृति में है बेहद खास महत्व, गंगा दशहरा पर जानें क्या है इसके मायने?
यह है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन : 13 जून व 14 जून
नामांकन जांच : 15 जून
नाम वापसी : 16 जून को सुबह 10 से शाम तीन बजे
चुनाव चिह्न आवंटन : 17 जून
मतदान : 27 जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे
मतगणना : 29 जून सुबह आठ बजे से