फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat By elections in uttarakhand Notification issued

उत्तराखंड: पौड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी,13 दिसंबर को होगा मतदान

Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Panchayat By elections in uttarakhand Notification issued
पंचायत चुनाव

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। जनपद के समस्त विकास खंडों में एक क्षेत्र पंचायत, नौ ग्राम प्रधान व 76 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर उपचुनाव संपन्न होगा।

विज्ञापन


समस्त रिक्त 86 पदों पर 13 दिसंबर को मतदान और 15 दिसंबर को मतगणना होगी। जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रत्याशी एक से तीन दिसंबर तक नामांकन पत्र खरीद व जमा कर सकते हैं।चार को नामांकन पत्रों की जांच, पांच को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को मतदान व 15 को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि पौड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत थली, बीरोंखाल के भरपूर छोटा, यमकेश्वर के घईखाल, पाबौ के गिठाली, रिखणीखाल के सुंद्रोली, खिर्सू के सुमाड़ी व खोला, एकेश्वर ब्लाक के पालकोट व संगोड़ा में ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद पर ब्लाक नैनीडांडा में 8, बीरोंखाल में 18, यमकेश्वर में 14, द्वारीखाल में 13, कोट में 7, पोखड़ा, थलीसैंण व पाबौ में दो-दो, दुगड्डा में 5, जयहरीखाल में 4, एकेश्वर में एक रिक्त पद शामिल है। उन्होंने बताया कि थलीसैंण ब्लाक के क्षेत्र पंचायत चौंडा सीट में एक रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed