फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchakarma, Yoga assistants to be proficient in foreign language and hospitality to promote wellness tourism

Wellness Tourism: पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों को विदेशी भाषा और आतिथ्य में किया जाएगा पारंगत

Fri, 22 Jul 2022 10:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Jul 2022 10:38 AM IST
सार

पंजीकृत पंचकर्म, योग, प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों को विदेशी भाषा और आतिथ्य में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण देने की तैयारी है। वर्तमान में 1558 पंचकर्म सहायक, 143 योग व प्राकृतिक चिकित्सा सहायक पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Panchakarma, Yoga assistants to be proficient in foreign language and hospitality to promote wellness tourism
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों को पहली बार विदेशी भाषा और आतिथ्य में पारंगत किया जाएगा। उत्तराखंड भारतीय चिकित्सा परिषद ने कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को प्रशिक्षण देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए परिषद की ओर से समिति गठित की गई है।

विज्ञापन


भारतीय चिकित्सा परिषद में वर्तमान में 1558 पंचकर्म सहायक, 143 योग व प्राकृतिक चिकित्सा सहायक पंजीकृत हैं। अब वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पंचकर्म, योग व प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों को विदेशी भाषा और आतिथ्य में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयुष सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिस पर भारतीय चिकित्सा परिषद ने कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। देश-विदेश के पर्यटक पंचकर्म व योग चिकित्सा के लिए उत्तराखंड आते हैं। ऐसे में पर्यटकों को संवाद करने के लिए विदेशी भाषा और आतिथ्य का ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...एसटीएफ की कार्रवाई: देहरादून में पकड़ा गया फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर, 1.26 करोड़ रुपये बरामद

भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि वेलनेस टूरिज्म में स्वरोजगार की काफी संभावनाएं हैं। इसे देखते हुए पंजीकृत पंचकर्म, योग और प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए एक समिति भी बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed