फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pakistani hindu do worship in kanwar yatra

'पाकिस्तानियों' ने माता के मंदिर में टेका माथा, शिवालयों में किया जलाभिषेक

Sat, 22 Jul 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/उजाला उजाला, हरिद्वार  
ब्यूरो/उजाला उजाला, हरिद्वार   Updated Sat, 22 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
pakistani hindu do worship in kanwar yatra

पाकिस्तान से तीर्थयात्रा करने भारत आए श्रद्धालुओं का लालमाता वैष्णों देवी गुफा वाले मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि विभिन्न तीर्थस्थलों का दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।  इससे पहले इन लोगों ने धर्मनगरी के पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के सिंध प्रांत से तीर्थयात्रा पर आए श्रद्धालु सप्तसरोवर मार्ग स्थित सदाणी दरबार में ठहरे हुए हैं। सदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर प्रसाद, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित सदाणी दरबार के संचालक संत भाई जयरामदास सदाणी एवं तीर्थ यात्रियों का स्वागत करते हुए लालमाता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने कहा कि सदाणी वर्ष में दो बार पाकिस्तान में बहने वाली पवित्र नदी सिंधु और हरिद्वार में भगवती स्वरूपा मां गंगा का मिलन करवाते है तथा पाकिस्तानी हिंदुओं को विभिन्न तीर्थस्थलों का दर्शन कराकर पुण्य अर्जित करवाते है।

विज्ञापन

दर्शन कर बेहद खुश है पाक‌िस्तानी तीर्थयात्री

pakistani hindu do worship in kanwar yatra

उन्होंने कहा कि संत महंतजनों एवं तीर्थयात्रियों का स्वागत कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने भव्य स्वागत से अभिभूत सदाणी दरबार पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर प्रसाद ने कहा कि हम प्रतिवर्ष अमृतसर स्थित लालमाता मंदिर में भी दर्शन करने जाते है। वहां पर हमें जो सम्मान और अपनापन मिलता है। वह अमूल्य है।

सिंध पाकिस्तान स्थित सदाणी दरबार के संचालक संत भाई जयराम दास ने पाकिस्तानी तीर्थ यात्रियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह हमारे लिए ऊर्जा का काम करते हैं।

यह हमारी न भूलने वाली स्मृतियां होती है। इस अवसर पर संगीता, अमर सदाणी, डा. हर्षवर्धन जैन, भारतमाता व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, डा. सीडी काला, पार्षद अनिल मिश्रा, गीता कुटीर के प्रबंधक शिवदास दुबे, सिंडीकेट बैंक शाखा प्रबंधक ज्याति यादव आदि ने भी पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्रियों का लालमाता मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed