फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Padmashri HL Kapoor former Lt Governor of Delhi living in Dehradun passed away

देहरादून में रह रहे दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल पद्मश्री एचएल कपूर का निधन

Sat, 15 Feb 2020 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 01:13 PM IST
सार

  • 97 साल के थे कपूर, शुक्रवार को राजपुर रोड आवास पर ली अंतिम सांस 
  • एयर चीफ मार्शल भी रह चुके हैं एचएल कपूर, लक्खीबाग श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार 

विज्ञापन
Padmashri HL Kapoor former Lt Governor of Delhi living in Dehradun passed away
पद्मश्री एचएल कपूर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल और एयर चीफ मार्शल रहे पद्मश्री एचएल कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया। 97 साल के कपूर ने राजपुर रोड स्थित अपनी बेटी के आवास पर अंतिम सांस ली। उनका लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


एचएल कपूर कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक और कई अन्य संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार के वक्त भी लक्खीबाग श्मशान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


इससे पहले राजपुर रोड स्थित उनकी बेटी के आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। सिंह ने कहा कि उनके योगदान का देश हमेशा ऋणी रहेगा। कहा कि कांग्रेस परिवार हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए वायुसेना के अधिकारी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एचएल कपूर 16 नवंबर 1985 से तीन अगस्त 1988 तक दिल्ली के उपराज्यपाल रह चुके हैं। वे लंबे समय से अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। उनका जन्म 10 दिसंबर 1923 को रोहतक हरियाणा में  हुआ था। पद्मश्री कपूर राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक चेयरमैन भी रहे हैं।


उन्होंने ग्रेजूएशन लाहौर (अब पाकिस्तान में) से की और 1942 में इंडियन एयरफोर्स में नियुक्ति पाई थी। 1978 में एयरचीफ मार्शल बने और अगले साल सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें 1973 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 1979 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed