फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pachhavadoon will get its first automated fitness testing center in the new year.

Dehradun News: नये साल में पछवादून को मिलेगा पहला ऑटाेमेटेड फिटनेस जांच केंद्र

Sat, 12 Oct 2024 05:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Pachhavadoon will get its first automated fitness testing center in the new year.
पछवादून को जल्द अपना पहला ऑटोमेटेड वाहन फिटनेस केंद्र मिलने जा रहा है। इसके भवन का निर्माण पूरा हो गया है। केंद्र में जल्द हाइटेक फिटनेस टेस्टिंग मशीन स्थापित किए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि नये साल में केंद्र में वाहनों की फिटनेस जांच शुरू हो जाएगी। केंद्र संचालित होने से विकासनगर के साथ सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र के वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


उप संभागीय परिवहन कार्यालय विकासनगर में प्रत्येक माह करीब 150 वाहनों की फिटनेस जांच मेनुअली होती है। अभी वाहन चालकों को मुख्य मार्ग और शहर से हटकर शक्तिनहर के किनारे ढालीपुर स्थित कार्यालय में वाहनों की जांच के लिए जाना पड़ता है। इसमें अधिक समय का नुकसान होता है। प्रदेश सरकार की ओर से पीपीपी मोड पर ऑटोमेटिड वाहन फिटनेस केंद्र खोलने की योजना तैयार की गई थी। इसके तहत जिले का पहला केंद्र डोईवाला तहसील क्षेत्र के लालतप्पड़ में बनाया गया था। अब जिले का दूसरा केंद्र लांघा रोड पर तिराहे के पास तैयार हो गया है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रियों को भी होगी सुविधा
चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहन भी दून-पावंटा और लांघा बाईपास से गुजरते हैं। केंद्र में वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग शुरू होने से चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहन चालकों को भी सुविधा होगी। उनका समय और तेल पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन विकासनगर मनीष तिवारी ने बताया कि लांघा रोड पर ऑटामेटेड फिटनेस टेस्टिंग केंद्र का भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही मशीनों को स्थापित करने का कार्य शुरू होगा। इससे विकासनगर, सेलाकुई और सहसपुर क्षेत्र के वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। अगर पूरे जिले के वाहनों की टेस्टिंग की सुविधा केंद्र में मिले तो आसपास के तहसील क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed