फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   oyster mushroom bags prepared by women.

स्वरोजगार : महिलाओं से तैयार कराए 300 ऑयस्टर मशरूम बैग

Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
oyster mushroom bags prepared by women.
लाखामंडल क्षेत्र के ग्राम राठू में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित आठ दिवसीय ऑयस्टर मशरूम बैग निर्माण प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। सशक्ति परियोजना के तहत चालदा महाराज कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से 28 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में महिलाओं को मशरूम उत्पादन की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान 300 मशरूम बैग तैयार कराए गए।
विज्ञापन

उद्यान प्रबंधक उमेश बंगारी के मार्गदर्शन में महिलाओं को मशरूम यूनिट का चयन, साफ-सफाई, तापमान और नमी नियंत्रण, बैग तैयार करने तथा यूनिट में रखने की जानकारी दी गई। साथ ही रोग और कीटों की पहचान व प्रबंधन भी समझाया गया। उमेश बंगारी ने बताया कि तैयार बैग एफपीओ के माध्यम से मशरूम उत्पादन के इच्छुक किसानों और ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे महिलाओं को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण में बिमला देवी, उजला देवी, मंजू देवी, आंचल देवी, देवो देवी, बीना देवी, राजकुमारी देवी, रुचि रावत, रिया, कुसुम और रजनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed