फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Over Speed Car Crushed many labourers on pithoragarh champawat Highway

पिथौरागढ़-चंपावत हाईवे पर अनियंत्रित कार ने कई मजदूरों को कुचला, अस्पताल में भर्ती 

Sun, 19 Jan 2020 01:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चम्पवात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट (चम्पवात) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Over Speed Car Crushed many labourers on pithoragarh champawat Highway
कार ने मजदूरों को कुचला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पिथौरागढ़-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट खोल्का के पास अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे काम कर रहे कई मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में करीब चार मजदूर गंभीर घायल हो गए हैं। वहीं, इस दौरान वाहन में बैठे यात्रियों को भी चोट आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट लाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर जा रही स्विप्ट डिजायर यूके 05 टीए 4077 बाराकोट खोल्का के पास अचानक अनियंत्रित हो गई।  तभी कार हाईवे के साइड में दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूरों पर चढ़ गई। इस दौरान कई मजदूर वाहन के नीचे आ गए।

विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग सहायता के लिए वहां पहुंचे। पिथौरागढ़ की ओर जा रहे पप्पू वर्मा समेत अन्य लोगों ने घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा।

हादसे में मजदूर जसवंत पंवार(27) निवासी बाहराल मध्यप्रदेश, दुर्गा(11), राजा (20), कुंदन (3 ) घायल हुए हैं। वहीं, इसके अलावा वाहन में बैठे खटीमा जा रह पिथौरागढ़ निवासी भीम सिंह(89),गजेंद्र सिंह(50), ज्योति (35) और निर्मला(50) को भी चोट आई हैं। आसपास के लोगों के मुताबित वाहन चालक तेज स्पीड से आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed