ऋषिकेश: तेज रफ्तार कार चालक ने स्काउट गाइड के 15 बच्चों को मारी टक्कर, एम्स में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के रायवाला में स्काउट गाइड के करीब 15 बच्चों को देहरादून से जा रही एक कार ने टक्कर मार दी। सभी बच्चों को आरपीएफ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।
बता दें कि यह सभी बच्चे मुरादाबाद डिवीजन के हैं और रायवाला में इनका पिछले 6 दिन से स्काउट गाइड का कैंप चल रहा था। रविवार को कैंप खत्म हो गया था। यह सभी बच्चे हरिद्वार जाने के लिए सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे।
आरपीएफ के एएसआई आर सी मंजेड़ा ने बताया कि हरिद्वार से इन्हें मुरादाबाद जाने के लिए ट्रेन लेनी थी, ऑटो का इंतजार करते वक्त करीब एक बजे देहरादून की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बच्चों को टक्कर मारती हुई निकल गई। वहीं शांतिकुंज के पास कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घायल बच्चों की सूची
हादसे में अध्यापिका शिखा पाल (47) पत्नी सुनील पाल, सुमन पाल पुत्री नरेश पाल, विनायक (13) पुत्र सुनील पाल, रोहित (21) पुत्र जय प्रकाश, प्रभा (15) पुत्री विष्णु यादव, शिवानी त्रिपाठी (21) पुत्री राजेश त्रिपाठी, दीपक (18) पुत्र कृपाल सिंह, सूरज (19) पुत्र विजय प्रकाश, आशुतोष (22) पुत्र सुराईलाल, विकास वर्मा (24) पुत्र मदन पाल, आकाश वर्मा (23) पुत्र अशोक कुमार सभी निवासीगण मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, दीपक (15) पुत्र धीरपाल, शवनीत (22) पुत्र मुनीष कुमार, मनीषा (17) पुत्री सुचित यादव, नीशा यादव (16) पुत्री सुचित यादव सभी निवासीगण शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं।