फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outsourced women employees accused the contractor of exploitation

Dehradun News: आउटसोर्स महिला कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लगाया शोषण का आरोप

Sun, 06 Oct 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Outsourced women employees accused the contractor of exploitation
I
विज्ञापन

IIपरियोजना निदेशक का किया घेराव, शिकायती पत्र सौंपा
I
I

I
Iआरोप : ठेकेदार कहता है कि जब तुम्हारे घर में कोई मरेगा तब होगा भुगतान
I
I
I
Iपशु प्रजनन प्रक्षेत्र (राजकीय डेरी फार्म) कालसी में कार्यरत आउटसोर्स महिला कर्मियों ने ठेकेदार पर कर्मचारियों की मिलीभगत से शोषण करने का आरोप लगाया है। शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचीं महिला कर्मियों व अन्य लोगों ने परियोजना निदेशक का घेराव किया। उन्हें एक शिकायती पत्र भी सौंपा।
I
I
I
Iराजकीय डेरी फार्म में विरोध प्रदर्शन करते हुए दैनिक महिला कर्मियों ने परियोजना निदेशक डॉ. एसकेएस बर्तवाल को बताया कि संस्थान में कार्यरत ठेकेदार काफी समय से उनका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। जब वह अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत करती हैं तो वह भी पद का रौब दिखाकर उनको परेशान करते हैं। बताया कि उनसे कई गैर जरूरी कार्य करवाए जाते हैं। जिनमें पुताई करवाना, पत्थरों से ट्रॉली भरवाना, नाली बनवाना, रेत बजरी उठाना और झाड़ू-पोछा आदि शामिल है। जबकि उनका काम पशुओं को चारा डालना, गोबर उठाना और उनकी देखरेख करना है।
विज्ञापन

I
I
I
Iमहिला कर्मियों ने आरोप लगाया कि जब ठेकेदार से भुगतान के लिए कहा जाता है तो वह कहता है कि जब तुम्हारे घर में कोई मरेगा तब तुम्हें रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं ने ठेकेदार, संबंधी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य व्यास भूड, महावीर सिंह, भाजपा नेता गजेंद्र दत्त जोशी, जगदीश, सक्षम, निखिल आदि ने भी पृथक रूप से एक ज्ञापन परियोजना निदेशक को सौंपा। ज्ञापन में आउटसोर्स श्रमिकों पर हो रहे अत्याचार और उसमें शामिल कर्मचारियों की मिली भगत पर जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो स्थानीय जनता को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन में विभाग पर पुरानी संपत्ति को भी बेचने का आरोप लगाया गया। वहीं, परियोजना निदेशक डॉ. एसकेएस बर्तवाल ने कहा कि किसी भी विभागीय संपत्ति को नहीं बेचा गया है। दैनिक महिला कर्मियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iअभी तक बोर्ड के समक्ष शिकायत नहीं आई है। परियोजना निदेशक कालसी से मामले की जानकारी लेकर जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
II-डॉ. राकेश नेगी, मुख्य अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्डI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article