{"_id":"6a6227596f5daf528b02a367","slug":"outsourced-employees-demand-payment-for-additional-work-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1024983-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने अतिरिक्त कार्य भुगतान की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने अतिरिक्त कार्य भुगतान की उठाई मांग
Thu, 23 Jul 2026 08:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 23 Jul 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
यूजेवीएनएल छिबरो विद्युत गृह में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की ओर से बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग यमुना वैली डाकपत्थर के उप महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांग उठाई। कर्मचारियों ने शिफ्ट ड्यूटी और अतिरिक्त कार्य भुगतान की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि छिबरो विद्युत गृह के आउटसोर्स कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह समान शिफ्ट में समान कार्य करते हैं। किसी कर्मचारी की अनुपस्थिति पर दूसरे कर्मचारी से अतिरिक्त समय तक काम कराया जाता है, जिसे ओवरटाइम माना जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि निर्धारित ड्यूटी समय से अधिक कराया गया कार्य ही अतिरिक्त कार्य माना जाए और उसका भुगतान श्रम कानूनों के अनुसार दोगुनी दर से किया जाए। उन्होंने न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन, वेतन पर्ची, ईएसआई, ईपीएफ, नियुक्ति पत्र, सुरक्षा उपकरण, रात्रि भत्ता, समान कार्य के लिए समान वेतन, नौकरी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की मांग भी उठाई।
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष रोहित, इकबाल चौहान, सुरेंद्र चौहान, वचन सिंह रावत, प्रेम नेगी, अमानत, जगवीर, गोपाल सिंह और गोपाल वाल्मीकि समेत अन्य शामिल रहे।